Home Top Ad

Resistor in Hindi and How to Check Resistor with Multimeter | रेसिस्टर क्या हैै ?

Share:

 Resistor in Hindi and How to Check Resistor with Multimeter | रेसिस्टर क्या हैै ?


          Check to  Resistor With Digital Multimeter | Why Resistor Is Used In Mobile PCB| Types Of Resistor





   किसी भी mobile phone मे सबसे ज्यादा लगाया जाने वाला component Resistor ही होता है। आज के इस section मे हम यह जानेगें की रेसिस्टर क्या होता है ? What is Resistor और mobile की PCB मे इसको use क्यो किया जाता है। तो सबसे पहले हम यह समझ लेेते है कि resistor क्या होता है। 
Resistor एक निष्क्रिय दो टर्मिनल विद्युत घटक है जो,एक सर्किट तत्व के रूप में विद्युत प्रतिरोध को लागू करता है। 
या हम कह सकते है कि,mobile PCB या किसी भी electronic circuit मे लगाया जाने वाला वह component जिसके द्वारा विद्युत धारा के मार्ग मे अवरोध उत्पन्न किया जाता है Resistor कहलाता है.तथा इसके द्वारा उत्पन्न किये गये अवरोध को Resistance कहते है। इसे R से प्रदर्शित किया जाता है। इसकी unit ohms होती है।

मोबाइल पीसीबी मे रेसिस्टर का उपयोग क्यो किया जाता है | Why Resistor is used in Mobile PCB


  जैसा हम जानते है कि किसी भी mobile phone को कार्य करने के लिए Voltage की अवश्यकता पड़ती है,जो कि generally  3 से 4 तक हो सकता है।

परन्तु पूरा mobile Phone एक ही Voltage पर कार्य नही करता है। इसके अलग-अलग Part या Section को कार्य करने के लिए एक निश्चित Voltage की अवश्यकता होती है। तो इस अवश्यकता की पूर्ति के लिए उस section के विद्युत मार्ग मे धारा मे अवरोध उत्पन्न करने के लिए या कह सकते है कि Current को कम करने के लिए Resister लगा दिया जाता है। इस प्रकार हम किसी section के विद्युत मार्ग मे एक या एक से अधिक Resistor लगा कर उसे उसकी अवश्यकता के अनुसार Voltage supply कर सकते है। 

रेसिस्टर के प्रकार । Types of Resistor

(1) Simple Resistor -  यह resistor किसी भी mobile PCB मे सबसे ज्यादा मात्रा मे लगे होते है। यह काले रंग के सबसे छोटे Component होते है,इसलिेए इन्हें Thin chip Resistor भी कहते है। इस प्रकार के Resistor को  बनाने के लिेए सिरेमिक पदार्थ का उपयोग पतली फ्लिम के रुप मे किया जाता है। यह पदार्थ क्रोमियम ,स्लिवर,कॉच को मिलाकर बनाया जाता है।
(2) Fuse Resistor -   mobile की PCB मे Fuse Resistor, Fuse तथा Resistor दोनो की भूमिका निभाता है। इस प्रकार के Resistor का मान 0 होता है। किसी भी circuit मे fuse resistor को सुरक्षा के लिए लगाया जाता है,अवश्यकता से अघिक करंट आने पर यह open हो जाते है।

(3) Code Type Resistor -  Mobile PCB पर लगाये जाने वाले वो Resistor जिनकी body पर किसी प्रकार का code लिखा होता है,Code type resistor कहलाते है।
                                           


(3) Network Resistor -  एक ही Package मे लगाये गये एक या एक से अधिक एक समान मान के Resistor के समूह को Network Resistor कहा जाता है। इसे Package Resistor भी कहते है। 

(4) Voltage Dependent Resistor -  जैसा की नाम  से ही पता चलता है voltage Dependent Resistor यह resistor Voltage पर निर्भर रहता है। voltage Dependent Resistor के Resistance के मान का निर्धारण इसमे से बहने वाली धारा करती है। कम करंट पर इसका मान अधिक और अधिक करंट पर इसका मान कम होता है। इसे VDR भी कहा जाता है।

Digital Multimeter के द्वारा Resistor को किस प्रकार Check किया जाता है |  How to check resistor with digital multimeter

Resistor को Muiltimeter से check करने की विधि



mobile phone मे resistor को check करने के दो method है। 

Method 1 
Multimeter को 2000K omhs की range पर रख कर उसकी प्रोब को resistor के दोनो सिरे पर touch करेगें। यदि कुछ भी valu show करता है तो resistor सही मना जाता है।

यदि 1 दिखाता है तो resistor Open है, और यदि 0 show करता है तो resistor short हो गया है।

Method 2 


multimeter  को Beep Mode पर रख कर resistor के सिरे पर प्रोब को touch करने पर Beep के साथ कुछ Reading आती है तो resistor सही मना जाता है। यदि 1 आता है तो resister open है|

Note- कुछ Resistor ज्यादा value के होने का कारण Beep की आवाज नही करते है इसलिए यदि वो reading show करता है तो सही माना जाता है।


Mobile PCB मे Resistor की पहचान 





Mobile PCB मे Resistor Black Color सबसे छोटा Component होता है और इसके side मे Silver color होता है। पूरी PCB मे सबसे ज्यादा resistor ही लगे  होते है।

No comments